बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की अटक गए औद्योगिक क्षेत्रों के इतने काम

9

बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की अटक गए औद्योगिक क्षेत्रों के इतने काम
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने रीको के हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लैंड रेवेन्यू बिल पर अधिसूचना अब तक जारी नहीं होने को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि प्रदेश के 37 औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी लंबे समय से एनओसी के लिए भटक रहे हैं, जिससे निवेश और विस्तार प्रभावित हो रहा है।

संघ के अनुसार न्यायालय के आदेशों के बाद 26 मई 2023 से विभिन्न अनुमतियों पर रोक लगने से स्थिति और गंभीर हुई। बाद में सरकार ने कैबिनेट में बिल रखा, विधानसभा में पेश किया गया और प्रवर समिति से मंजूरी भी मिली, फिर भी अधिसूचना लंबित है। उपाध्यक्ष अशोक सुराणा और नरेश मित्तल ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी देरी समझ से परे है। सचिव वीरेंद्र किराडू के अनुसार एनओसी के बिना भूमि उपयोग परिवर्तन, उपविभाजन, भूमि अंतरण और बैंक ऋण जैसे काम ठप हैं, साथ ही औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा।