मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बजट पूर्व संवाद आज, किसानों और पशुपालकों के साथ होगा संवाद

post 55 (1)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बजट पूर्व संवाद आज, किसानों और पशुपालकों के साथ होगा संवाद

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपने बजट पूर्व संवाद के तहत किसानों और पशुपालकों से सीएमओ में मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 135 प्रगतिशील किसान और पशुपालक शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ किसान बीती रात ही जयपुर पहुंच चुके हैं।

किसानों के लिए SIAM, दुर्गापुरा में ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। कृषि विभाग ने सुनिश्चित किया है कि सभी किसानों को सुविधा के साथ आने-जाने और रहने की व्यवस्था मिले। इसी कारण कर्मचारियों का रविवार का अवकाश रद्द कर दिया गया है।

कार्यक्रम की सफलता के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो किसानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने, ले जाने और ठहराने की जिम्मेदारी संभालेंगी। यह संवाद किसानों और डेयरी संघों के मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का अवसर होगा और आगामी बजट में उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।