भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली। आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। वैभव ने भारतीय टीम में जगह बनाते ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
सचिन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा:-
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar का चयन वर्ष 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए 16 साल 181 दिन की उम्र में हुआ था। उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रचा था। अब वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन:-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूरे सीजन में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 236 रहा, जो टूर्नामेंट के सबसे चर्चित आंकड़ों में शामिल रहा।
शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया और उन्हें सीजन का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) भी चुना गया। इसी प्रदर्शन का पुरस्कार उन्हें भारतीय सीनियर टीम में चयन के रूप में मिला है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम:-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम:-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।