बीकानेर: महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 सालों तक शारीरिक शोषण और धमकियां देने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

post 42

बीकानेर: महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 सालों तक शारीरिक शोषण और धमकियां देने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने ढाणी में रहने लगी। इस दौरान आरोपी देवर ने विवाह का झांसा देकर उसे अपने पास रखा और पिछले 9 सालों से उसका शोषण किया।

तीन महीने पहले जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो आरोपी ने शराब पीकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। आरोपी ने उसके कमरे का ताला तोड़ कर गहने और अन्य सामान भी चोरी कर लिए।

पीड़िता वर्तमान में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रही है। आरोपी देवर और उसके साथी आसाराम व ओमाराम ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी हैं।