Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने 8 जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया। कोटा, झालावाड़ और नागौर में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। राजधानी जयपुर में बादल छाए हुए हैं।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में तेज मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। वहीं जैसलमेर जिले के रामगढ़ इलाके में रविवार को अचानक उठे रेत के बवंडर और धूलभरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था।
8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी:-
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली और फलोदी में तेज हवा के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है