दोस्त को बचाने के चक्कर में हुई दर्दनाक मौत, नहर किनारे बैठकर कर रहे थे शराब पार्टी

10

दोस्त को बचाने के चक्कर में हुई दर्दनाक मौत, नहर किनारे बैठकर कर रहे थे शराब पार्टी

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बायीं मुख्य नहर में गुरुवार रात एक दुखद हादसा हुआ। यहां पांच युवक शराब पीने के बाद नहर किनारे मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान नांता थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ निवासी तन्मय नहर से पानी लेने उतरा, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए करौली के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र निवासी मानवेंद्र सिंह भी नहर में कूद पड़ा लेकिन वह भी तेज बहाव में बह गया।
तन्मय को उसके साथियों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन मानवेंद्र को बचाना संभव नहीं हो सका। तेज बहाव के कारण मानवेंद्र नहर में बहते हुए कहीं दूर जा पहुंचा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की एक टीम ने नहर में तलाशी अभियान शुरू किया। रात 2.30 बजे के करीब गोताखोरों ने युवक का शव नहर से बाहर निकाला।

You may have missed