बीकानेर: नहर में नहाने उतरे युवक की पानी में डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम

14

बीकानेर: नहर में नहाने उतरे युवक की पानी में डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
बीकानेर। बीकानेर जिले के गजनेर क्षेत्र में नहर में डूबने से युवक की की मौत हो गई।युवक अपने दोस्त के साथ कोडमदेसर मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहा था। दोनों कोडमेदर नहर की पुलिया पर रुके। तभी मृतक नहर में नहाने उतरा पानी गहरा होने से वह नहर में डुब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान केशुराम पुत्र श्रीराम मेघवाल 26 वर्ष निवासी जांगलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोलायत अस्पताल भिजवाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नहर की पुलिया के पास नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह पानी में गिर गया और हादसे का शिकार हो गया।