बीकानेर: नहर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

post 486 (1)

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार जांगलू निवासी केशुराम पुत्र श्रीराम मेघवाल (26) अपने एक दोस्त के साथ कोडमदेसर मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहा था। लौटते समय दोनों कोडमदेसर नहर की पुलिया के पास रुके। इसी दौरान केशुराम नहर में नहाने के लिए उतरा, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। गजनेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोलायत अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पुलिया के पास नहाने उतरा था, तभी हादसा हो गया।

You may have missed