बीकानेर: छत से गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

post 485 (1)

बीकानेर: छत से गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

नोखा। सीओ सर्किल के पांचू थाना क्षेत्र में घर की छत से गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।

पुलिस के अनुसार उदासर निवासी सुरजाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा तारूराम नायक (20) 30 मई की रात घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह किसी कारणवश नींद में उठा, तभी संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गया।

घटना के बाद परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले में मर्ग दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।