बीकानेर: 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के उदासर गांव में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उदासर निवासी फूसाराम पुत्र लूणाराम गवारिया ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि उसका बड़ा भाई मंगतूराम (35) पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार लगातार बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
बताया जा रहा है कि 30 मई को मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होकर मंगतूराम ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।
बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।