पुलिस द्वारा आपरेशन नीलकण्ठ के तहत 25 हजार रुपये का फरार ईनामी अपराधी गिरफ्तार

1003767447

खाजूवाला, पुलिस द्वारा आपरेशन नीलकण्ठ के तहत 25 हजार रुपये का फरार ईनामी अपराधी अभिषेक उर्फ अभिनव उर्फ अभय पुत्र हीर सिंह जाति राजपुरोहित को गिरफतार किया गया। थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत ने बताया कि महानिरिक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा व वृताधिकारी महोदय वृत खाजूवाला अमरजीत चावला आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में प्रकरण संख्या 56/2026 धारा 8/21,29NDPS Act. 1985 पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर में आरोपी अभिषेक उर्फ अभिनव उर्फ अभय पुत्र वीर सिंह जाति राजपुरोहित उम्र 28 वर्ष निवासी चाडवास पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली जिसपर पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम जारी किया गया था। जिसकी तलाश व निगरानी की जा रही थी। जिसे पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली व थाना हाजा के जाप्ते द्वारा निरुद्ध कर बाद अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर आज दिनांक 25.05.26 को अल सुबह गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पांच दिवस का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। अब तक के अनुसंधान मे मुल्जिम ने मुख्य सरगना राकेश प्रजापत व खेताराम मेघवाल की गैगं का सदस्य होना व आपस मे भारी लेनदेन करने की बात स्वीकार की है। अभियुक्त से आगामी अनुसंधान किया जा रहा है।

You may have missed