युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

1

युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

अजमेर। जिले के एक गांव में युवक ने अपने दोस्तों के साथ युवती का किडनैप किया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। युवती के पिता की रिपोर्ट पर गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। युवक ने अपनी दादी को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक बेसुध था और युवती की लाश पड़ी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे दूसरे गांव का एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ घर आया। वो लोग मेरी बड़ी बेटी को किडनैप कर कार में ले गए। इसके बाद पहाड़ी पर सुनसान जंगल में ले जाकर रेप किया और हत्या कर दी। पुलिस ने एफएसएल और एमओबी की टीम को घटनास्थल पर बुलवाया। एफएसएल, एमओबी टीम ने कार से वारदात के साक्ष्य जुटाए। सीओ (ग्रामीण) रामचंद्र चौधरी ने बताया- पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। युवती के शव को किशनगढ़ के अस्पताल में रखवाया है, जबकि आरोपी युवक का इलाज चल रहा है।