बीकानेर: शहर में यहां घर में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

13

बीकानेर: शहर में यहां घर में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। शहर के सुजानदेसर क्षेत्र में सुबह एक युवक का शव घर में मिलने से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संगठनों की टीमें मौके पर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे सुजानदेसर स्थित सांखला गली में एक व्यक्ति के घर में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस के सवाई जी टीम सहित पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान मूलचंद पुत्र गंगाराम निवासी सांखला गली, सुजानदेसर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत कार्य में सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, राजकुमार खड़गावत सहित खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने सहयोग किया।