बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

post 2

बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के गांव मैनसर में 8 जनवरी को एक दुखद घटना घटी, जिसमें बकरी चराने गए युवक की पानी की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक फारूख, जो अपने बड़े भाई खाजुदीन पुत्र मांगूखां का छोटा भाई था, रोजाना की तरह बकरियां चराने गया था। इसी दौरान घर के पास बनी पानी की डिग्गी के पास जाते समय वह फिसल गया और उसमें गिरकर डूब गया।

परिवार को घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की मदद से फारूख को डिग्गी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद खाजुदीन ने थाना जसरासर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed