Weather Update : मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में किया बारिश का येलो अलर्ट जारी; पढ़े खबर

post 364 (1)

Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ कहीं-कहीं पर बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से दोपहर 1:45 बजे जारी तात्कालिक चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों में प्रदेश के 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, टोंक और नागौर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। फलोदी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर और चूरू में तापमान सबसे अधिक रहा। वहीं लगातार दो दिन सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई।

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 मई से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर तेज हो सकता है। विभाग ने आगामी दिनों के लिए हीटवेव को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पश्चिमी जिलों में अत्याधिक हीटवेव और पूर्वी, उत्तरी जिलों में हीटवेव और वार्म नाइट का प्रभाव रहने की संभावना है।