जेएनवीसी पुलिस की कार्रवाई, करीब डेढ़ किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

3

जेएनवीसी पुलिस की कार्रवाई, करीब डेढ़ किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में आज एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़ , सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की है।
पुलिस टीम ने 20 मई को कार्रवाई करते हुए वल्लभ गार्डन के एक घर में दबिश दी। जहां पर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर, खरीदार व मध्यस्थ करने वाले सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से रामचन्द्र, ओमप्रकाश, सहदेव के पास से 1 किलो 513 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ-साथ बिक्री के 64 हजार रूपए नकदी बरामद किए है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed