बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत

9

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत

बूंदी। नैनवां थाना क्षेत्र के बाछोला गांव के पास शुक्रवार दोपहर को बारातियों से भरी पिकअप पलटने से एक जने की मौत हो गई व दूल्हे के पिता सहित आठ बाराती घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं व चार बालक शामिल है। घायलों को मौके से 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए नैनवां उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। दूल्हे के पिता सहित चार घायलों को रेफर किया है। टोंक जिले के स्यावता गांव से घायल राजेश बागरिया के पुत्र की गुरुवार शाम को करवर थाना क्षेत्र के काकरिया गांव बारात गई थी। गुरुवार रात को शादी के बाद शुक्रवार को बारात वापस अपने गांव लौट रही थी।

इसी दौरान बाछोला गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में पलट गई। गाड़ी में सवार खातीपुरा निवासी 15 वर्षीय विकास, 50 वर्षीय रामलाल, 45 वर्षीय मिंटू बाई, 48 वर्षीय मथुरा बाई, 8 वर्षीय लक्ष्मी व 10 वर्षीय सीमा, दूल्हे के पिता स्यावता(बडौली) निवासी निवासी राजेश, 15 वर्षीय मेनका व 13 वर्षीय राजेश घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मी रामबिलास व रामकेश बैरवा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद 15 वर्षीय विकास को मृत घोषित कर दिया।