बीकानेर: खुद की अपहरण की रची साजिश, पुलिस को गुमराह करने का था प्रयास, चार गिरफ्तार

बीकानेर: खुद की अपहरण की रची साजिश, पुलिस को गुमराह करने का था प्रयास, चार गिरफ्तार
बीकानेर। खुद के अपहरण की झूठी साजिश रचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ जरनैल ङ्क्षसह के सुपरविजन में थानाधिकारी अरविंद कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है।
13 मई को परिवादी अनुराधा ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 13 मई को तीन-चार लोग आए और उसके बेटे विष्णु को वीर तेजाजी मंदि र के पास घर से उठाते हुए अपहरण कर ले गए। प्रार्थिया ने अंदेशा जताया था कि उसके बेटे के साथ कुछ भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के पडोसियों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने विष्णु जोशी के दोस्तों को शक के आधार पर तलब किया और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान घटना की जानकारी मिली तो सामने आया कि विष्णु जोशी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने आप पर रात के समय में हमला करने और अपहरण जेसी घटना को झूठा वीडियो बनाकर अपने भाई को व्हाट्सअप पर भेजकर खुद के फोन को बंद कर लिया। जिसके बाद अपने दोस्त के घर पर जाकर सो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुराने मुकदमें में दबाव बनाने के उद्देश्य से यह कहानी बनाई गयी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विष्णु जोशी, गौरीशंकर पारीक, नारायण पारीक और शिवलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है।