बीकानेर: डिग्गी में डूबने से व्यक्ति की मौत

post 212 (1)

बीकानेर। छतरगढ़, थाना क्षेत्र के चक 05 में पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक के बेटे नानूराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता महावीर पुत्र जालाराम 12 मई को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पानी की डिग्गी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।