बीकानेर: कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति हुआ घायल, मामला दर्ज

post 169 (1)

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना 10 मई को दोपहर करीब 4 बजे बाल निकेतन स्कूल के पास की बताई जा रही है।

इस संबंध में कोतवाली क्षेत्र की बड़ी गुवाड़ निवासी आयुष बोड़ा ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके फूफा सुरेन्द्र सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।