Accident News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से सोलर प्लांट कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 25 से अधिक घायल, मची चीख-पुकार

post 5001 (1)

Accident News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से सोलर प्लांट कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 25 से अधिक घायल, मची चीख-पुकार

Accident News: अजमेर, किशनगढ़ शहर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना क्षेत्र के बड़गांव चौराहे पर सुबह करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सोलर प्लांट के 25 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में उस समय करीब 36 कर्मचारी सवार थे।

यू-टर्न के दौरान हुआ हादसा:-

पुलिस के अनुसार बस बड़गांव चौराहे पर यू-टर्न ले रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई। अचानक हुए हादसे से बस में सवार कर्मचारी संभल नहीं पाए और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा:-

घटना की सूचना मिलते ही किशनगढ़ शहर थाना और बांदर सिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत यातायात व्यवस्था संभाली और राहत कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को किशनगढ़ स्थित मार्बल सिटी अस्पताल और राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।

25 से अधिक कर्मचारी घायल:-

हादसे में 25 से ज्यादा कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें से 6 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विशेष निगरानी में रखा गया है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

नाइट शिफ्ट से लौटते समय हुआ हादसा:-

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी सोलर प्लांट में नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद बस से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You may have missed