बीकानेर:गर्मी ने किसान परिवार को पहुंचाया नुकसान, अचानक बाइक में लगी आग

बीकानेर:गर्मी ने किसान परिवार को पहुंचाया नुकसान, अचानक बाइक में लगी आग
बीकानेर। बीकानेर जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसके चलते सुबह से शाम तक गर्म हवाएं आमआदमी को झुलसा रही है। इसी बीच महाजन क्षेत्र में खड़ी गाड़ी में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। महाजन के जैतसर की है। जहां पर मनोज कुमार अपने परिवार के साथ खेत में रहता है। जहां पर दोपहर में सभी घर के अंदर थे। इस दौरान अचानक उसकी बाइकर खड़ी बाइक में आग लग गयी। मनोज कुमार ने बाइक पर लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन बाइक देखते ही देखते आग की चपेट में आ गयी। आग की लपटें देखकर घर के लोग भी भागकर आए और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक बाइक पुरी तरीके से खाक हो गयी।