ईरान ने दी चेतावनी, ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ माना जाएगा सीज़फायर उल्लंघन

post 52 (1)

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच सीज़फायर कायम है, हालांकि स्थायी शांति को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ी है, लेकिन शर्तों पर मतभेद बरकरार हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ नाम से एक नया अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

क्या है ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’?

यह एक मानवीय नौसैनिक अभियान है, जिसके तहत अमेरिकी नेवी होर्मुज स्ट्रेट में फंसे तटस्थ देशों के व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम करेगी। यह मिशन सोमवार, 4 मई से शुरू होने जा रहा है। ट्रंप ने इसे निर्दोष देशों की सहायता के लिए उठाया गया कदम बताया है और कहा है कि अभियान में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईरान की प्रतिक्रिया:-

अमेरिका की इस पहल पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी नेता इब्राहिम अजीजी ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप सीज़फायर का उल्लंघन माना जाएगा।