बीकानेर: करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

post 10 (1)

बीकानेर: देशनोक थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक काश्तकार की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, केसरदेसर जाटान निवासी राजूराम पुत्र जेठाराम सुरधना अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह ट्यूबवेल के बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के भाई परमेश्वरलाल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed