बीकानेर: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

post 09 (1)

बीकानेर: देशनोक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 23 अप्रैल को शाम करीब 5:30 बजे की है। बिहार निवासी रामभरोस ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई गणेश, पलाना स्थित वीर तेजाजी होटल के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद गणेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

You may have missed