बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

3

बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल
बीकानेर। नोखा क्षेत्र में गुरूवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। हादसा गुरूवार को नोखा की नागौर रोड़ चरकड़ा चौकी के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर साइड में खड़ी पिकअप गाड़ी के पीछे जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के अंदर बैठे लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नोखा के बागड़ी अस्पताल लाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस के एएसआई नथाराम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। बागड़ी अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जहां एक को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।