वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, स्टुअर्ट ब्रॉड की भविष्यवाणी से राजस्थान रॉयल्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

post 1949 (1)

Indian Premier League 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान खींचा है। महज 15 साल की उम्र में मिले मौके को उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से सही साबित किया है, जिसकी क्रिकेट जगत में जमकर सराहना हो रही है।

हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने राजस्थान रॉयल्स को इस युवा खिलाड़ी को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है। अपने पॉडकास्ट For The Love Of Cricket में ब्रॉड ने कहा कि वैभव के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में उन्हें टीम में बनाए रखना आसान नहीं होगा।

ब्रॉड ने यह भी स्वीकार किया कि जब राजस्थान ने पहली बार वैभव को ऑक्शन में खरीदा था, तब उन्हें इस फैसले पर संदेह था। उनका मानना था कि इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को टीम में शामिल करना जोखिम भरा कदम हो सकता है। हालांकि, फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें जल्दी मौका दिया और वैभव ने शानदार प्रदर्शन कर भरोसा जीत लिया।

ब्रॉड के अनुसार, अगली रिटेंशन विंडो में वैभव बड़ी मांग रख सकते हैं और यदि उनकी शर्तें पूरी नहीं होती हैं, तो वे ऑक्शन में जाने का विकल्प चुन सकते हैं। इस विचार से जोस बटलर ने भी सहमति जताई है।

सीजन में शानदार प्रदर्शन:-

इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 9 पारियों में 400 रन बनाते हुए सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी को दर्शाता है।

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम का अगला मुकाबला 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा।