बज्जू: युवक की नहर में डूबने से मौत, कैंपर गाड़ी नहर किनारे मिलने पर तलाश शुरू की

12

बज्जू: युवक की नहर में डूबने से मौत, कैंपर गाड़ी नहर किनारे मिलने पर तलाश शुरू की
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के ग्राम मोडायत में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घर से निकले युवक की तलाश देर रात शुरू की गई, जिसके बाद रविवार दोपहर नहर से उसका शव बरामद किया गया। थानाधिकारी सीआई जगदीश पंडार ने बताया कि मोडायत के चक 2 एमडीएम च्एज् निवासी राकेश पुत्र पाबूराम बिश्नोई के परिजनों ने शनिवार को उसकी गुमशुदगी की सूचना बज्जू पुलिस थाना को दी थी। पड़ताल के दौरान बज्जू फांटा स्थित मेन कैनाल की बुर्जी 931 के पास एक लावारिस कैम्पर जीप खड़ी मिली। मृतक राकेश के पिता पाबूराम ने गाड़ी की पहचान की, जिसके बाद नहर में खोजबीन शुरू की गई। बज्जू पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया। स्ष्ठक्रस्न टीम ने रविवार दोपहर बाद तलाशी अभियान के दौरान राकेश का शव नहर से बाहर निकाला। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर को सौंपी गई है, जिसे धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज किया गया है।

You may have missed