Weather Update: राजस्थान के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश के आसार, जानें 19-20 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

post 1122 (1)

Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह 10 बजे जारी ताजा अपडेट में राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर समेत आसपास के इलाकों में अगले तीन घंटे के भीतर बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की अहम सलाह:-

विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है—

  • मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें
  • पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें
  • बिजली उपकरणों के प्लग निकाल दें
  • मौसम सामान्य होने तक बाहर निकलने से बचें

19-20 मार्च को पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट:-

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देगा। 19 और 20 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। 21 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस सिस्टम का असर खत्म हो जाएगा।

किसानों के लिए जरूरी चेतावनी:-

बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कटी हुई फसल को खेत में खुले में न छोड़ें। तुरंत (तिरपाल) या प्लास्टिक शीट से ढक दें। साथ फसल तेजी के साथ किसी सुरक्षित स्थान पहुंचाने की कोशिश करे। नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।