Weather Update: मौसम का बड़ा यू-टर्न, 18-19-20-21 मार्च को दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश की चेतावनी

post 1096 (1)

Weather Update: राजस्थान, प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट भी दर्ज होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मेघगर्जन का असर देखने को मिला, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आई है। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 16 और 17 मार्च को प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर और मजबूत होगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को तेज आंधी और मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।