मंदिर जा रही तीन सहेलियों को कुचला, 2 की मौत, एक ही एक्टिवा पर निकली थी

13

मंदिर जा रही तीन सहेलियों को कुचला, 2 की मौत, एक ही एक्टिवा पर निकली थी
भीलवाड़ा में एक्टिवा सवार तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। हादसा सोमवार सुबह गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर सरेरी के पास हुआ। तीनों महिलाएं सहेलियां हैं, जो महादेव मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों भी भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया, जहां से उसे उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं एक ही एक्टिवा पर सवार थी। तीनों भीलवाड़ा की रहने वाली है और कंवलियास के पास ​त्रिदेव महादेव मंदिर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सीता पिता राम धोबी निवासी भीलवाड़ा, रेखा (28 ) पत्नी सांवरमल बलाई की मौत हो गई जबकि चंचल नायक बुरी तरह घायल हुई है। हादसे के बाद मौके पार बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस ओर गुलाबपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।