दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, एक की मौत, दो अन्य घायल

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, एक की मौत, दो अन्य घायल

Rajasthan News: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नयागांव माचाड़ी में एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में बोलेरो सवार राजेंद्र प्रसाद चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामफूल गुर्जर और विवेक गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एम्बुलेंस से राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, विवेक गुर्जर ने बताया कि वह तीन माह पूर्व किए गए अपने प्रेम विवाह को लेकर विवाद के चलते बाइक से बुटोली जा रहा था। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने उसे टक्कर मारकर बोलेरो में जबरन बैठाया और मारपीट के साथ मोबाइल और ₹50 हजार नकद छीन लिए। इसी दौरान बोलेरो पलट गई।

सूचना पाकर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीणा जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Scroll to Top