लव-अफेयर में युवक ने थाना परिसर में एसिड पीया, दूसरे की पत्नी के साथ पुलिस ने पकड़ा था
लव-अफेयर में युवक ने थाना परिसर में एसिड पीया, दूसरे की पत्नी के साथ पुलिस ने पकड़ा था
पाली के सुमेरपुर थाना परिसर में युवक ने एसिड पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे फौरन सुमेरपुर हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उसे बांगड़ हॉस्पिटल (पाली) भेजा गया, जहां से शनिवार रात करीब 9 बजे जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एक विवाहिता की गुमशुदगी मामले में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। विवाहिता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। इसी से युवक नाराज था। मामला शनिवार शाम करीब 5 बजे का है। ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया – 3 नवंबर 2025 को एक विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शनिवार (14 फरवरी) को पुलिस विवाहिता और उसे ले जाने वाले सिरोही जिले के 25 साल के युवक को पकड़कर थाने लाई थी। दोनों पक्षों के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए थे। विवाहिता ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने उसे परिजनों के साथ भेज दिया।