दुकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला, शाम को हिसाब कर गया था मुनीम

2

दुकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला, शाम को हिसाब कर गया था मुनीम

डीडवाना शहर के व्यस्ततम गोदारा मार्केट क्षेत्र में कपड़े की दुकान के अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जोरावरपुरा निवासी कैलाश (22) पुत्र रामदेवाराम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कैलाश ने गोदारा मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान के अंदर खूंटी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मुनीम सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 6 बजे दुकान का हिसाब-किताब कर कैलाश से दुकान बंद करवा कर चला गया था। इसके बाद कैलाश शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने दुकान में काम करने वाले दूसरे मुनीम को देखने के लिए भेजा। जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर खुला हुआ था और मोबाइल फोन अंदर बज रहा था। अंदर जाकर देखा तो परदे के पीछे कैलाश फंदे से लटका हुआ था। घबराहट में वह तुरंत बाहर निकल आया और बाद में पुलिस को सूचना दी।

You may have missed