बीकानेर में इस जगह खाटू श्याम से लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर हुई चकनाचूर

5

बीकानेर में इस जगह खाटू श्याम से लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर हुई चकनाचूर

बीकानेर। खाटू श्याम जी जाकर बीकानेर लौट रही कार अलसुबह करीब 4 बजे घुमचक्कर पर बने डिवाइडर से टकरा गई। तेज स्पीड के कारण डिवाइडर से टकरा कर कार पलट गई और आगे से चकनाचूर हो गयी। कार सवार बीकानेर निवासी 5 युवकों में दो युवक 30 वर्षीय रामदेव मोदी व 32 वर्षीय शंकर सुथार घायल हो गए। घटना स्थल पर जावेद तेली, बाबू टोकसिया, समीर मौके पर पहुंचे व कार सवार 5 युवकों की बाहर निकलने में मदद की। घायलों को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।