देवर ने चाकू से गोदकर विधवा-भाभी को मारा, शादी से मना करने पर नाराज था

4

देवर ने चाकू से गोदकर विधवा-भाभी को मारा, शादी से मना करने पर नाराज था

जयपुर में देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी। दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद देवर ने चाकू से ताबड़तोड़ 5-6 वार कर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। आरोपी महिला के चाचा ससुर का बेटा है। घटना शास्त्री नगर थाना इलाके की प्रेम बस्ती में गुरुवार शाम 6.30 बजे हुई। मर्डर की सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- नेहरू नगर की प्रेम बस्ती निवासी पूनम धानका (32) के पति की मौत 4-5 साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद पूनम अपने 2 बेटों के साथ ससुराल में रहती थी। यहां इस घर में उनकी तीन देवरानी, जेठानी भी रहती थी। पूनम आस-पास के घरों में खाना बनाने और सफाई का काम कर परिवार का खर्च चलाती थी। पूनम का बड़ा बेटा विराट (13) और छोटा बेटा हिमांशु (8) है। पूनम शाम 7.30 बजे काम से घर लौट रही थी। घर से 100 मीटर पहले शिव मंदिर के पास रिश्ते में देवर अनिल से उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद अनिल ने चाकू से गोदकर पूनम की हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में पूनम को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।