श्रीगंगानगर: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 7 साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी ही निकला दरिंदा
श्रीगंगानगर: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 7 साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी ही निकला दरिंदा
Crime News : श्रीगंगानगर, अबोहर मार्ग पर थाना खुइयां सरवर क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले करीब 45 वर्षीय व्यक्ति पर लगभग 7 साल की मासूम बालिका के साथ गंभीर अपराध करने का आरोप है। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पीड़ित बच्ची का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।
खेलते-खेलते हुई लापता:-
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम बच्ची गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसियों की सूचना पर आरोपी के घर से बच्ची को बाहर लाया गया। बच्ची डरी-सहमी हालत में थी। जांच करने पर उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए।
थाना खुइयां सरवर के थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।