RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बीएससी एग्रीकल्चर और हॉर्टीकल्चर डिग्रीधारकों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। OTR के बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरते हुए आवेदन फॉर्म जमा किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता और आयु सीमा:-

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc (Agriculture) या B.Sc (Horticulture) डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क:-

सामान्य, ओबीसी और एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (राजस्थान निवासी) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।

पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया:-

इस भर्ती के तहत कुल 1100 पद भरे जाएंगे, जिनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 944 और टीएसपी क्षेत्र के 156 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी और चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Scroll to Top