RPSC SI Admit Card 2026: SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर (RAC) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अब ऑनलाइन अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 1015 पदों के लिए आयोजित की जा रही है और लिखित परीक्षा 5 व 6 अप्रैल को होगी।
किन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है एडमिट कार्ड:-
परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक आवेदन किया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि अनिवार्य होगी। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:-
एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर साइन इन करें।
- एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में ये जानकारी जांचना जरूरी:-
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर और जरूरी निर्देश दिए होंगे। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
परीक्षा के दिन रखें इन बातों का ध्यान:-
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए इसका प्रिंट साथ लेकर जाएं। साथ ही एक वैध फोटो आईडी भी जरूरी है। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
कब होगी परीक्षा?
सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।