RBSE Result Update: 5वीं और 8वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, इस दिन जारी होंगे परीक्षा परिणाम
RBSE Result Update: राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
हर साल की तरह इस बार भी प्रदेशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और तय तिथि पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से परिणाम देख पाएंगे।
इतने लाख छात्रों ने दी परीक्षा:-
इस वर्ष राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लाखों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थीं, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक करवाई गई थीं। इन दोनों परीक्षाओं में प्रदेशभर से लगभग 26.54 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से ही विद्यार्थी और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड द्वारा आधिकारिक तारीख घोषित किए जाने के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है। माना जा रहा है कि तय समय पर रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
ऐसे देखें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट:-
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी होगी। इसके बाद होमपेज पर कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट के लिंक अलग-अलग दिखाई देंगे।
जिस कक्षा का परिणाम देखना है, उस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद विद्यार्थी को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी भरते ही स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा। छात्र यहां से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।