राजस्थान: इस जगह कचरा गाड़ी में स्कूली छात्र का अपहरण, इलाके में सनसनी, पुलिस ने किया आरोपियों का पीछा

post 200

राजस्थान: इस जगह कचरा गाड़ी में स्कूली छात्र का अपहरण, इलाके में सनसनी, पुलिस ने किया आरोपियों का पीछा

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार, 22 जनवरी को दिनदहाड़े एक स्कूली छात्र के अपहरण का प्रयास किया गया। घटना अमर शहीद सागरमल गोपा उच्च माध्यमिक विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र समीर जावा (पुत्र प्रकाश जावा) के साथ हुई।

छात्र स्कूल से लौटकर शहीद पूनम सिंह स्टेडियम जा रहा था कि कुछ बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू की और उसे जबरन नगर परिषद की कचरा गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। डेढ़ घंटे के भीतर पुलिस ने छात्र को सुरक्षित बरामद किया और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी भयभीत होकर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार यह मामला दो परिवारों के बीच पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा है। पीड़ित छात्र के पिता प्रकाश जावा ने बताया कि दिसंबर में बच्चों की गाड़ियों की टक्कर को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसमें उनके साथ मारपीट हुई थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।