राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, 48 पदों पर नियुक्तियां, देखें पूरी सूची

post 1282 (1)

राजस्थान की राजनीति में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने टीम को ‘हर बूथ महिला मजबूत’ के लक्ष्य के साथ जिम्मेदारी सौंपी है।

48 पदों पर सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला:-

नई कार्यकारिणी में कुल 48 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, 2 कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी, आईटी संयोजक व सह संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी, रिसर्च संयोजक व सह संयोजक, 12 प्रदेश प्रवक्ता, कार्यक्रम प्रभारी, ‘मन की बात’ संयोजक व सह संयोजक और प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारी जैसे पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

अहम जिम्मेदारियां:-

  • प्रदेश महामंत्री के रूप में सुनीता व्यास (कोटा), डॉ. अरुणा सिहाग (झुंझुनूं) और डॉ. मूर्ति मीणा (दौसा) को जिम्मेदारी दी गई है।
  • मीडिया की कमान सुजाता मीणा को सौंपी गई है, जबकि आईटी की जिम्मेदारी पूजा गुरनानी को दी गई है।
  • साथ ही 12 महिला प्रवक्ताओं की टीम भी बनाई गई है, जो टीवी और सोशल मीडिया के जरिए पार्टी का पक्ष प्रभावी तरीके से रखेगी।

ये देखें पूरी सूची:-

क्र. सं.पद (Designation)नाम (Name)जिला (District)
1प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती विजय लक्ष्मी राजपुरोहितबालोतरा
2प्रदेश उपाध्यक्षसुश्री शिखा वेदचूरू
3प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती निकिता राठौड़सीकर
4प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती ज्योति मिश्राजयपुर शहर
5प्रदेश उपाध्यक्षडॉ. शानू यादवअलवर उत्तर
6प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती अनुराधा माहेश्वरीजयपुर शहर
7प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती अंजू सैनीश्रीगंगानगर
8प्रदेश उपाध्यक्षसुश्री रेखा परिहारभीलवाड़ा
9प्रदेश महामंत्रीश्रीमती सुनीता व्यासकोटा शहर
10प्रदेश महामंत्रीडॉ. अरुणा सिहागझुंझुनूं
11प्रदेश महामंत्रीडॉ. मूर्ति मीणादौसा
12प्रदेश मंत्रीडॉ. रजनी गावड़ियानागौर देहात
13प्रदेश मंत्रीश्रीमती मुकेश कंवरअजमेर देहात
14प्रदेश मंत्रीश्रीमती रेखा जैनपाली
15प्रदेश मंत्रीश्रीमती जयश्री दाधिचचूरू
16प्रदेश मंत्रीश्रीमती हंसिका गुर्जरभरतपुर
17प्रदेश मंत्रीश्रीमती अमरावती शर्माजयपुर शहर
18प्रदेश मंत्रीश्रीमती शीला चन्दन जाटवकरौली
19प्रदेश मंत्रीश्रीमती सीमा अखावतअजमेर शहर
20प्रदेश कोषाध्यक्षश्रीमती सुषमा सोनीजयपुर शहर
21प्रदेश सह कोषाध्यक्षश्रीमती कनिका विश्नोईजोधपुर देहात उत्तर
22कार्यालय मंत्रीश्रीमती मीना बनर्जीजयपुर शहर
23कार्यालय मंत्रीश्रीमती बीना शर्माजयपुर शहर
24मीडिया प्रभारीसुश्री सुजाता मीणाजयपुर देहात दक्षिण
25मीडिया सह प्रभारीश्रीमती पूनम जैनकोटा शहर
26प्रदेश आई.टी. संयोजकश्रीमती पूजा गुरनानीजयपुर शहर
27प्रदेश आई.टी. सह संयोजकडॉ. सोनिका जैनउदयपुर शहर
28सोशल मीडिया प्रभारीश्रीमती प्रियंका त्यागीजोधपुर शहर
29सोशल मीडिया सह प्रभारीश्रीमती मनीषा जोधाबीकानेर शहर
30रिसर्च संयोजकश्रीमती श्रीष्टि सेठीजयपुर शहर
31रिसर्च सह संयोजकश्रीमती सुलभा सारदाजयपुर शहर
32प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती अनुपमा मोदीजयपुर शहर
33प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती अदिति शर्माजयपुर शहर
34प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती आंचल अवानाजयपुर शहर
35प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती मंजू सैनीजयपुर देहात उत्तर
36प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती किरण मेघवालहनुमानगढ़
37प्रदेश प्रवक्ताडॉ. अंजली यादवअलवर उत्तर
38प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती रजनी सोनीकोटा देहात
39प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती निर्मला मकवानाबांसवाड़ा
40प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती ममता कुमावतबालोतरा
41प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती सुनीता सैनीअलवर दक्षिण
42प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती चेतना मीणासवाईमाधोपुर
43प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती रमेश कुमारी कौरश्रीगंगानगर
44कार्यक्रम प्रभारीडॉ. नीलम मूंदड़ाजोधपुर शहर
45मन की बात संयोजकश्रीमती उमा शर्माजयपुर देहात दक्षिण
46मन की बात सह संयोजकश्रीमती वीणा कुमारी दशोराचित्तौड़गढ़
47प्रशिक्षण प्रभारीडॉ. मंजू मेघवालजालौर
48प्रशिक्षण सह प्रभारीश्रीमती रूबिया उपाध्यायअलवर दक्षिण

‘हर बूथ महिला मजबूत’ अभियान:-

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई कार्यकारिणी को समर्पण और ऊर्जा से भरपूर बताते हुए कहा कि यह टीम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर ‘हर बूथ महिला मजबूत’ के संकल्प को साकार करने के लिए काम करेंगे और संगठन को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री का समर्थन:-

सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि महिला शक्ति के सशक्त नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी और प्रदेश के विकास में भी अहम योगदान देखने को मिलेगा।

राजस्थान के सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व:-

नई सूची की खास बात यह है कि इसमें प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। बालोतरा से विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, चूरू से शिखा वेद और श्रीगंगानगर से अंजू सैनी को उपाध्यक्ष बनाकर सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों को भी महत्व दिया गया है। जयपुर शहर और देहात से भी कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।