Rajasthan Bhaat: 81 लाख नकद, 25 तोला सोना, चांदी के आभूषणों समेत कई गिफ्ट, नागौर में भाइयों ने भरा करोड़ों रुपए का भात
Rajasthan Bhaat: 81 लाख नकद, 25 तोला सोना, चांदी के आभूषणों समेत कई गिफ्ट, नागौर में भाइयों ने भरा करोड़ों रुपए का भात
Rajasthan Bhaat: नागौर, शादी-विवाह के मौके पर बहन के घर मायरा भरना मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में अहम स्थान रखता है। मायरा रस्म के दौरान गाया जाने वाला लोकगीत “बीरा बणजै जायल रा जाट, बणजै खिंयाला रा चौधरी” भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और सामाजिक गौरव का प्रतीक माना जाता है।
मारवाड़ क्षेत्र में लगभग सभी समाजों में मायरा भरने की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन जाट और बिश्नोई समाज में बड़े मायरे विशेष रूप से चर्चित रहते हैं। इसी कड़ी में जायल कस्बे में दो ब्राह्मण भाइयों ने मायरा भरकर एक नया उदाहरण पेश किया है।
ये दिए गिफ्ट:-
व्यवसायी श्याम सुंदर व्यास के दोहिते निलेश के विवाह अवसर पर उनके मामा ललित व्यास और ओमप्रकाश व्यास ने अपनी बहन गायत्री रूंथला के पुत्र की शादी में कुल 1 करोड़ 61 लाख रुपए का मायरा भरा। इसमें 81 लाख रुपए नकद, 25 तोला सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और अन्य पारंपरिक उपहार शामिल रहे।
मिसाल बना मायरा
जायल में भरा गया मायरा एक मिसाल है, जहां रिश्तों की मजबूती, परंपराओं का सम्मान और सामाजिक मूल्यों को नए आयाम मिले हैं। यह आयोजन साबित करता है कि मायरा सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की सबसे बड़ी दौलत है।