राजस्थान: घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, आधा फीट ऊंचे चबूतरे से गिरने पर छात्रा की मौत

राजस्थान: घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, आधा फीट ऊंचे चबूतरे से गिरने पर छात्रा की मौत

R.खबर ब्यूरो। अलवर, शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में घर के बाहर बने चबूतरे से गिरने से 12 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका भूमिका, पुत्री मनोज कुमार, मूलतः ग्राम चुलेरहा, तहसील डीग, जिला भरतपुर की निवासी थी। वह अपने माता-पिता के साथ शिवाजी पार्क में किराए के मकान में रह रही थी।

परिवार के अनुसार, भूमिका रात करीब 8 बजे चबूतरे पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक गिरने से वह अचेत हो गई। उसे तुरंत सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मनोज कुमार ने बताया कि भूमिका जिस चबूतरे से गिरी, उसकी ऊंचाई लगभग आधा फीट थी, और गिरने से उसकी ठोड़ी में चोट आई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, भूमिका तीन बहनों में दूसरी थी और वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पिता मनोज कुमार बाजार में कपड़ों की दुकान पर काम करते हैं।

Scroll to Top