सालासर बालाजी मंदिर में VIP कल्चर पर उठे सवाल, नियमों में भेदभाव को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी; पढ़े खबर

चूरू। राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में VIP कल्चर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में मंदिर परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
श्रद्धालुओं का आरोप है कि VIP दर्शन करने वालों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसमें दर्शन के दौरान फोटो और वीडियो बनाने की अनुमति भी शामिल है। इतना ही नहीं, VIP श्रद्धालु अपने परिजनों को भी आसानी से दर्शन करवा पा रहे हैं।
वहीं, सामान्य लाइन में खड़े श्रद्धालुओं के लिए नियम काफी सख्त हैं। उन्हें न तो फोटो और वीडियो बनाने की अनुमति है और न ही किसी तरह की अतिरिक्त सुविधा मिलती है। इससे आम श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है, जहां लोग मंदिर प्रशासन पर भेदभावपूर्ण व्यवस्था लागू करने के आरोप लगा रहे हैं।
इसके अलावा, कई श्रद्धालुओं ने सुरक्षा कर्मियों पर धक्का-मुक्की और कठोर व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं। ऐसे में मंदिर में लागू VIP व्यवस्था और श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।