शहर के इस थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर पर छापा मार चार लोगों को किया गिरफ्तार

बीकानेर शहर में काफी समय से स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन शुरुआत में इन शिकायतों का ज्यादा असर नजर नहीं आया। हालांकि अब कोटगेट थाना पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने भी सभी थानाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत देर रात कोटगेट थाना क्षेत्र के सिल्वर स्क्वायर स्थित डिलाइट स्पा पर पुलिस टीम ने छापा मारा।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई एसपी के निर्देशन में सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह की टीम द्वारा की गई।
पुलिस की इस सख्ती के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी कई स्पा सेंटर्स पर कार्रवाई हो चुकी है।
फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ जारी है और पुलिस को आगे जांच में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।