IMD Alert : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने प्रदेश के इन जिलों में किया बारिश का येलो अलर्ट जारी
जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वंही 15 मार्च को आधे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है।
विभाग ने पहले सुबह 7 बजे तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद सुबह 9 बजे जारी अपडेट में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में अगले तीन घंटे के भीतर बारिश होने की चेतावनी दी गई। इसके बाद 11 बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत अगले तीन घंटे में अलवर व भरतपुर सहित आस—पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 18 व 19 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।