02 फरवरी सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

02 फरवरी सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

02 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर और सफलता लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी भी समस्या का समाधान आपके कार्यकुशलता से संभव होगा। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताएं, मानसिक शांति मिलेगी। घर में बच्चे साफ-सफाई में मदद करेंगे। ऑफिस में काम अधिक होने से घर पहुँचने में देरी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: लाल
• उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें

वृष राशि

दिन खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से हल करें। गोपनीयता बनाकर रखें। मित्रों की संख्या बढ़ेगी।

• शुभ अंक: 6
• शुभ रंग: सफेद
• उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं

मिथुन राशि

नए व्यवसाय या प्रॉपर्टी में लाभ संभव है। आधिकारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं, आपसी संबंध मजबूत होंगे। मेहनत से सफलता सुनिश्चित है। सहकर्मी आपसे सीखेंगे।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: हरा
• उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं

कर्क राशि

परिस्थितियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें। अधूरे कार्य पूरे होंगे। लेन-देन में लाभ रहेगा। तकनीकी समस्या से कार्य थोड़े समय के लिए रुक सकते हैं।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: क्रीम
• उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें

सिंह राशि

दांपत्य और पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य और मनोबल पर ध्यान दें। कार्यभार अधिक रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है।

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: सुनहरा
• उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें

कन्या राशि

परिजनों और जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मेडिटेशन और आराम करें। सूझबूझ से कार्य करें।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: गहरा हरा
• उपाय: पक्षियों को दाना डालें

तुला राशि

आर्थिक समस्याएं हल होंगी। रुका धन वापस मिल सकता है। आत्म-चिंतन से दृष्टिकोण बेहतर होगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: गुलाबी
• उपाय: छोटी कन्याओं को मीठा खिलाएं

वृश्चिक राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि-विवेक से निर्णय लाभकारी होंगे। खर्च अधिक हो सकते हैं, पर जल्दी सामान्य हो जाएगा।

• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: मैरून
• उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

धनु राशि

विद्यार्थियों और युवाओं के लिए दिन अच्छा है। नया निवेश सोच-समझकर करें। बुजुर्गों का स्वास्थ्य ध्यान रखें। निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: पीला
• उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं

मकर राशि

अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। कला से प्रभावित करेंगे। निजी जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: आसमानी
• उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं

कुंभ राशि

नई ऊर्जा और उमंग से दिन भरा रहेगा। यात्रा और प्रयास सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अचानक धन लाभ संभव है।

• शुभ अंक: 11
• शुभ रंग: नीला
• उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं

मीन राशि

करीबी की सलाह लाभकारी होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यवसाय की नई योजना शुरू करने का समय है। पुराने मित्र से मुलाकात और उधार वापसी संभव।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: केसरिया
• उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला फल अर्पित करें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Scroll to Top