30 जनवरी शुक्रवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
30 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, ओवरटाइम करना पड़ सकता है। करीबी की सलाह लाभकारी रहेगी। माता बच्चों के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं, बुजुर्गों का स्वास्थ्य ध्यान में रखें। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 9
- उपाय: मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलायें।
वृषभ राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यों की सराहना होगी। छात्र किसी मामले में शांति से निर्णय लेंगे। कॉस्मेटिक व्यापार में मुनाफा होगा। पिता से नया ज्ञान प्राप्त होगा।
- शुभ रंग: पर्पल
- शुभ अंक: 2
- उपाय: मां दुर्गा के आगे हाथ जोड़ें।
मिथुन राशि
किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों के साथ समय बिताना मददगार साबित होगा। परिवारिक समस्याओं में बुजुर्ग सहयोग करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
- शुभ रंग: नेवी ब्लू
- शुभ अंक: 9
- उपाय: मां शैलपुत्री का ध्यान करें।
कर्क राशि
खुशियां हाथ लग सकती हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता संभव है। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लें। पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। जीवनसाथी से नन्हे मेहमान की खुशखबरी मिल सकती है।
- शुभ रंग: गोल्डन
- शुभ अंक: 4
- उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ायें।
सिंह राशि
कार्य में सुधार पर ध्यान रहेगा। सकारात्मक सोच को कामों में लगाएँ। बच्चे सोशल मीडिया से डांस सीख सकते हैं। अधूरा काम पूरा होगा। बच्चे माता-पिता का ध्यान रखेंगे।
- शुभ रंग: रेड
- शुभ अंक: 5
- उपाय: मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें।
कन्या राशि
दिन अच्छा रहेगा। दोस्ती में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता सहयोग करेंगे। नवविवाहितों को कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग: पिंक
- शुभ अंक: 4
- उपाय: मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें।
तुला राशि
दिन फायदेमंद रहेगा। पहले किए गए छोटे कार्यों से भी परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में फोकस बनायें रखें। जिम्मेदारी को समझदारी से निभाएँ। प्रॉपर्टी डील में फायदा होगा।
- शुभ रंग: नेवी ब्लू
- शुभ अंक: 1
- उपाय: मां दुर्गा की आरती करें।
वृश्चिक राशि
करियर में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बड़ों की बातें फायदेमंद रहेंगी। युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की के अवसर बनेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए अच्छा दिन है।
- शुभ रंग: क्रीम
- शुभ अंक: 5
- उपाय: मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें।
धनु राशि
दिन बढ़िया रहेगा। करियर में प्रयास सफल होंगे। संतान की सफलता से घर में खुशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- शुभ रंग: ब्राउन
- शुभ अंक: 2
- उपाय: मां शैलपुत्री के सामने हाथ जोड़ें।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में ठंडे दिमाग से सोचें। भाई मदद मांग सकते हैं। समाज में आपके अच्छे कार्यों की पहचान होगी। मेडिकल के छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जरूरी कागजात संभाल कर रखें।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 6
- उपाय: मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें।
कुंभ राशि
सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे। जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। पिता से जिम्मेदारियां निभाएँगे। फर्नीचर व्यापार में लाभ। परिवार आपका व्यवहार पसंद करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- शुभ रंग: येलो
- शुभ अंक: 1
- उपाय: मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलायें।
मीन राशि
बदली भूमिका में खुद को महसूस करेंगे। व्यावसायिक कौशल में तेजी आएगी। नौकरी में प्रमोशन संभव है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
- शुभ रंग: ऑरेंज
- शुभ अंक: 8
- उपाय: मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


