सुसर का सिर फाड़ा,सास-पत्नी को भी तलवार से काटा
सुसर का सिर फाड़ा,सास-पत्नी को भी तलवार से काटा
पाली में युवक ने ससुराल में जाकर सास-ससुर और पत्नी पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी के पीहर से नहीं आने से नाराज था। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि आरोपी बाइक से हेलमेट लगाकर जैकेट में तलवार छिपाकर पहुंचा। पत्नी को देखते ही तलवार लेकर दौड़ा लिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए सास-ससुर पर भी हमला कर दिया। एक ही वार में ससुर अचेत होकर जमीन पर गिर गए। जबकि मां-बेटी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागती रहीं। आरोपी दामाद मोहल्ले में 30 मिनट तक तलवार लहराते हुए हंगामा करता रहा। जो बीच-बचाव करने आया उसे दौड़ा लिया। इसके बाद फरार हो गया।
मोहल्ले वालों ने तीनों घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से ससुर और सास को जोधपुर रेफर कर दिया। फिलहाल ससुर वेंटिलेटर पर है। घटना शहर के रामदेव रोड स्थित महात्मा गांधी काॅलोनी में शुक्रवार शाम 6 बजे की है। मामले में पाली सीओ सिटी मदन सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी करवाई गई है। टोल नाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।